Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़:योजनाओं में वित्तीय अनियमितता बरतने पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

Pakur: मनरेगा व 15 वें वित्त आयोग से क्रियान्वित योजनाओं में अनियमितता को लेकर हिरणपुर प्रखंड में कार्रवाई करते हुए 4 मई को डीसी बहुत रंजन ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. बड़तल्ला पंचायत में मनरेगा व मंझलाडीह पंचायत में 15 वें वित्त आयोग से क्रियान्वित योजनाओं में प्राप्त शिकायतों के आलोक में डीडीसी मो शाहिद अख्तर ने जिला स्तरीय जांच दल गठित कर मामले की जांच कराई थी. जांच दल ने समर्पित जांच प्रतिवेदन के आलोक में बड़तल्ला में मनरेगा योजना से आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण तथा मंझलाडीह में 15 वें वित्त आयोग से क्रियान्वित पीसीसी सड़क निर्माण योजना में बरती गई वित्तीय अनियमितता के लिए संबंधित दोषियों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए डीडीसी ने बीडीओ हिरणपुर को निर्देश दिया है. साथ ही अन्य 10 योजनाओं में पायी गई त्रुटि के लिए बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=627219&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर, दो घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही