Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़: चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का  आयोजन

Pakur: महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में 11 अप्रैल को चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के नुकुमुद्दीन शेख ने डालसा से मिलने वाली कानूनी सुविधाओं से अवगत कराते हुए कहा कि जनता को कानून की सामान्य बातों से परिचित कराकर उनका सशक्तीकरण करना है. बाल विवाह रोकथाम, मध्यस्थता कार्यक्रम, राष्ट्रीय लोक अदालत, विधिक सहायता व अन्य विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को लाभांवित किया गया. अधिवक्ता मो तोहीदुर रहमान ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करने और विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए लोक अदालतों से लोग लाभांवित हो रहें हैं. पीड़ित जिला विधिक सेवा प्राधिकार में खुद या पीएलवी के माध्यम से आवेदन देकर लाभ ले सकतें हैं.मौके पर पीएलवी ज्योति कुमारी, चंदन कुमार रविदास,नीरज कुमार राउत, मुखिया नरेश मुर्मू , अब्दुल बसर, डॉ अंजनी कुमार भगत, किष्टो कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=604990&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : सिदो कान्हू की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही