Pakur: आमडापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला डाकबंगला पंचायत भवन में 17 अप्रैल को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.विधि के जानकारों ने कानून के अधिकारों से संबधित जानकारियां दी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार से योग्य व्यक्ति को न्याय दिलाने समेत कानून की अहमियत को समझाया गया. कानूनी समस्या होने पर लोक अदालत के माध्यम से सहायता लेने. इसमें किसी किसी पक्ष को सजा नहीं होता है. मामले को बातचीत से हल किया जाता है. मुआवजा व हर्जाना तुरन्त मिल जाता है. समय और पैसे की बचत करते हुए पीड़ित और योग्य व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाया जाता है. बाल श्रम, मानव तस्करी, बालकों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सहायता, नालसा के 10 योजनाओं समेत सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसे कई बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई. मौके पर डालसा सचिव शिल्पा मुर्मू, गंगाराम टुडू,थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, पीएलवी सायेम अली, हरेंद्र कुमार मालतो, निर्मल टुडू, मुखिया सुष्मिता मुर्मू , सुनील कुमार मुर्मू, कबीरूल हक़,मो इस्लाम अंसारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610310&action=edit">यह
भी पढ़ें: पाकुड़: शिक्षक वैशाली मंडल ने रक्तदान कर बचाई बच्ची की जान [wpse_comments_template]
पाकुड़: चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Leave a Comment