Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ :  केसीसी मेगा ऋण सह किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कैम्प का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Pakur : जिले के सभी प्रखंडों में 28 जुलाई को केसीसी मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 559 किसानों के बीच 447 लाख रुपए राशि का केसीसी ऋण वितरण किया गया. पाकुड़ प्रखंड में 215 किसानों के बीच 199 लाख रुपये राशि का ऋण वितरण किया गया. कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र ने किसानों को बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए शत प्रतिशत किसानों को केसीसी लोन बैंक द्वारा दिया जा रहा है. पीएम किसान निधि एवं बिरसा किसान निधि के छूटे लाभुकों से प्रखंड कृषि कार्यालय में एटीएम, बीटीएम, जनसेवक या किसान मित्र के माध्यम से जल्द से जल्द आवेदन जमा करने को कहा गया. बीडीओ शफीक आलम ने कृषि लोन के लिए बचे हे किसानों से भी जल्द आवेदन जमा करने का आग्रह किया. अन्य प्रखंडों में भी केसीसी मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन प्रखंड परिसर में किया गया. जहां किसानों से नए आवेदन लेकर साथ ही साथ स्वीकृति पत्र भी दिया गया. किसानों को बताया गया कि पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुक जिन्हें 2 हजार रुपये के तीन किस्त में सालाना 6 हज़ार रुपये मिलते हैं, उनकी जमीन का सत्यापन किया जा रहा है. किसान अपने जमीन के कागजात संबंधित जनसेवक, किसान मित्र को उपलब्ध कराएंगे ताकि अंचल कार्यालय में उनकी जमीन का सत्यापन ससमय किया जा सके. झारखंड राज्य फसल राहत योजना की जानकारी देते हुए किसानों से फसल क्षति की मुआवज़ा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया. यह">https://lagatar.in/pakur-missile-man-apj-abdul-kamal-remembered-on-his-7th-death-anniversary/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 7वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कमाल [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही