Search

 
 
 

पाकुड़ : राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

 
Pakur : राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर पर 27 अगस्त को मेजर ध्यानचंद फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बैंक कॉलोनी स्थित स्टेडियम में किया जाएगा. टूर्नामेंट का आयोजन जिला ओलंपिक संघ पाकुड़ की ओर से किया जा रहा है. टूर्नामेंट में दस टीमें हिस्सा लेंगी. संघ के सचिव रणवीर सिंह ने मीडिया को इसकी जानकारी दी. रणवीर सिंह ने बताया कि पाकुड़ जिले में पहली बार जिला ओलंपिक संघ नेशनल स्पोर्ट्स डे पर मेजर ध्यानचंद फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है. टूर्नामेंट का ख़िताब जीतने वाली टीम को 20 हज़ार, उपविजेता टीम को 15 हज़ार और टूर्नामेंट मे तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 10 हज़ार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा. रणवीर सिंह ने फुटबॉल खिलाड़ियों और टीमों से टूर्नामेंट में शिरकत करने का आग्रह किया है. साथ ही मैच का आनंद लेने के लिए खेलप्रेमियों से भी बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचने की अपील की गई है. यह">https://lagatar.in/pakur-electricity-missing-for-three-days-angry-villagers-blocked-the-road/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : तीन दिनों से बिजली गायब, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही