Search

 
 
 

पाकुड़ : सदर अस्पताल में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

 
Pakur : सदर अस्पताल पाकुड़ में 3 सितंबर को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. उपायुक्त वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त व सिविल सर्जन ने दीप प्रज्वलित कर कैंप का उद्घाटन किया. शिविर में अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया. रजिस्ट्रेशन के बाद मरीजों का अलग-अलग ओपीडी में डॉक्टरों ने जांच की. [caption id="attachment_408972" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/health-camp-bheed-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> शिविर में पहुंचे लोगों की भीड़[/caption] उपायुक्त ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का काफी असर पड़ा है. सरकार के इसी कार्यक्रम के तहत पहाड़िया गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई. जहां पहले चरण में चार हज़ार पहाड़ियों जनजाति के लोगों का हेल्थ चेक अप किया गया. गंभीर रूप से बीमार 200 लोगों को सदर स्पताल में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में लाया गया.उपायुक्त ने अभियान में सहिया दीदियों और एएनम की भूमिका के लिए उन्हे भी बधी दिया. शिविर में सिविल सर्जन, डीपीएम, सभी विभाग के डॉक्टर, एएनम व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-wood-was-being-smuggled-by-bike-department-caught-four-bikes/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : बाइक से हो रही थी लकड़ी की तस्करी, विभाग ने चार बाइक पकड़े [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही