Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : चलंत लोक अदालत सह जागरुकता शिविर का आयोजन

Pakur : पाकुड़ प्रखंड के शहरकोल पंचायत भवन के सभागार में बुधवार 5 अप्रैल को डालसा की ओर चलंत लोक दालदत के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल डालसा की सचिव शिल्पा मुर्मू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि चलंत लोक अदालत एक ऐसा माध्यम है जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके हक व अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक बना रही है. कार्यक्रम का मकसद कानून के प्रति जागरूक कर न्याय व सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाना है. [caption id="attachment_600173" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/VIDHIK-JAGRUKTA-GRAMIN-300x170.jpg"

alt="" width="300" height="170" /> ग्रामीणों को संबोधित करते विधिक विशेषज्ञ[/caption] वहीं पैनल अधिवक्ता मो.समीम आलम ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली कानूनी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि चलंत लोक अदालत के माध्यम से किसी भी प्रकार का सुलहनीय वाद का निष्पादन किया जा सकता है. शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गौड़ ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम से ग्रामीणों को प्रभावी लाभ होगा. मौके पर पीएलवी पिंकी मंडल, नीरज कुमार राउत समेत ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/ruckus-continues-on-planning-policy-students-boil-on-the-streets-mixed-effect-of-bandh-in-santhal/">यह

भी पढ़ें : नियोजन नीति पर ज़ारी है बवाल, सड़कों पर छात्रों का उबाल, संथाल में बंद का मिला जुला असर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही