Search

पाकुड़ : ओरिएंटेशन सह पीएलबी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Pakur :  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को ओरियंटेशन सह पीएलवी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस के अधिवक्ता मो.नुकमुद्दीन शेख ने पीएलवी के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी पीएलवी से बारी-बारी से उनके कार्यों और कार्य के दौरान की चुनौतियों से अवगत हुए. उन्होंने कहा कि किसी भी पीएलवी को कार्य के दौरान कोई समस्या होती है तो तुरत संपर्क कर परामर्श या लाभ ले सकते है. इसके साथ ही सभी पीएलवी को कर्तव्यनिष्ठ होकर सुचारु रूप से कुशलतापूर्वक कार्य करते रहने को कहा गया. पीएलवी को नालसा के स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई. अधिवक्ता मो.नुकमुद्दीन शेख ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीएलवी के ज़रिए अधिक से अधिक लोगों को विधिक जागरूकता के साथ-साथ सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाना है. मौके पर सहायक लिगल डिफेंस के अधिवक्ता गंगाराम टुडू, अजफर हुसैन, पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल,उत्पल मंडल, चन्द्रशेखर घोष, मैनुल शेख, एजारुल शेख, खुदु राजवंशी, माउकमाउल शेख, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/pakur-holi-milan-ceremony-of-jaiswal-society-on-march-6/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 6 मार्च को जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp