Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : पहाड़िया ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी क्रशर प्लांट की ट्रांसपोर्टिंग की ठप

Advertisement
Advertisement
Pakur : महेशपुर प्रखंड के शहर ग्राम पंचायत के अमलादही गांव के पहाड़िया ग्रामीणों ने लगातार दूसरे दिन 9 सितंबर को भी लोडिंगस की मांग को लेकर क्रशर प्लांट की ट्रांसपोर्टिंग को ठप रखा. ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रखकर सड़क को जाम कर दिया. साथ ही क्रशर और माइंस के काम को भी बंद करा दिया. मौके पर पहुंचे महेशपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की. लेकिन वो ज़िद पर ही अड़े रहे. एक बार फिर पहाड़िया ग्रामीण, कुसुमडीहा के लोगों और क्रशर मालिक के बीच 11 सितंबर को बैठक आयोजित की गई है. गौरतलब है कि अमलादही पहाड़िया बहुल गांव है. अमलादही के पहाड़ियों ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन पर क्रशर प्लांट और माइंस चल रहे हैं. लेकिन उन्हें ही मजदूरी से वंचित रखा जा रहा है और दूसरे गांव कुसुमडीहा के लोगों से लोडिंग करवाई जा रही है. इससे पहले गुरुवार को भी पहाड़िया ग्रामीणों ने प्लांट के काम को बंद कराकर ट्रांसपोर्टिंग को ठप कर दिया था. देर शाम को महेशपुर थाना प्रभारी की पहल पर क्रशर मालिक, कुसुमडीहा के ग्राम प्रधान और अमलादही के पहाड़ियों ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई. लेकिन बातचीत का कोई हल निकल सका. जिसके कारण पहाड़िया ग्रामीणों ने दूसरे दिन पर क्रशर की ट्रांसपोर्टिंग को ठप कर दिया. मौके पर माइंस प्रबंधक ज्योति भूषण कुमार, क्रशर संचालक सुमित्रा घोष, थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, ग्रामीण नारायण पहाड़िया, सुखदेव पहाड़िया सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-weekly-panchayat-day-organized-in-all-the-panchayats-of-the-district/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जिले के सभी पंचायतों में सप्ताहिक पंचायत दिवस का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही