Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत पेंटिंग्स प्रतियोगिता का आयोजन

Pakur : परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत मीरा फाउंडेशन ने शुक्रवार को पाकुड़ के इलिट पब्लिक स्कूल में आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया. एक घंटे की समय अवधि में बच्चों ने कैनवास पर बेहतर रचनात्मकता का परिचय देते हे अद्भुत कलाकृतियां उकेरीं और परीक्षा पर चर्चा विषय से संबंधित पेंटिंग्स बनाई. प्रतियोगिता में सिद्धार्थ कुमार ने पहला, हिमांशु घोष ने दूसरा और ईशा सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया. [caption id="attachment_532425" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/PAINTING-PRATIYOGITA-GUEST-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> प्रतियोगिता के आयोजक मीरा फाउंडेशन के सदस्य[/caption] कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडे, विशिष्ट अतिथि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह और इलिट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अरविंद साह शामिल हुए. अमृत पांडे ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के बीच संवाद स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा जैसे कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं. जिससे छात्र सीधे तौर पर प्रधानमंत्री से बात कर अपना मनोबल ऊंचा कर सकें. प्रतियोगिता में मुख्य जज की भूमिका पाकुड़ के जानेमाने कलाकार विनय घोष ने निभाई. प्रतियोगिता में दीपक कुमार, इमरान हुसैन, प्रदीप चंद्र भास्कर, शुभेंदु दास, लवली कुमारी, फहीमा सुल्तान, अंकित कर्मकार, मनीषा कुमारी, स्वर्णाभा घोष सहित दर्जनों विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल की प्राचार्या अनुपमा कुमारी साह, भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेकानंद तिवारी, विश्वनाथ भगत, अरुण चौधरी, पिंका पटेल, इवरन सिंह गुजराल, रतन भगत, जीतू सिंह, रवि शंकर झा, पार्थ रक्षित, कुंदन सिंह व कई अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-rice-day-will-be-held-on-15-16-25-and-26-dc/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 15, 16, 25 व 26 तारीख को होगा चावल दिवस : डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही