Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर झामुमो की पाकुड़ प्रखंड कमिटी की बैठक

Pakur : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर झामुमो की प्रखंड कमिटी की बैठक 11 अक्टूबर को ज़िलाध्यक्ष श्याम यादव के आवासीय कार्यालय पर हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन शेख़ ने की. बैठक में मौजूद प्रखंड के सभी पंचायतों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को 12 अक्टूबर से शुरु हो रहे सरकार आपके कार्यक्रम को लेकर ज़रूरी निर्देश दिये गये. कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों के बीच जाकर जागरूक करने को कहा गया. साथ ही ग्रामीणों को हर हाल में योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने को कहा गया. सुरक्षा योजना अन्तर्गत नये ग्रीन राशन कार्ड,  सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मनरेगा, 15वें वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं पर विशेष फोकस किया गया. बैठक में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान, महमूद आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफरुल शेख़, प्रकाश सिंह, दयानन्द भगत, जाकिर हुसैन, आलेकुम आलम, सत्तार शेख, साफु शेख, शाहिद शेख, मोकलेसुर शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-special-focus-on-pregnant-women-in-the-monthly-meeting-of-the-health-department/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक में गर्भवती महिलाओं पर विशेष फोकस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही