Search

पाकुड़ : 2 जुलाई को बंगाली एसोसिएशन के पाकुड़ शाखा का पुनर्गठन

Pakur : बंगाली एसोसिएशन पाकुड़ शाखा की अध्यक्ष मुकुल भट्टाचार्य की अध्यक्षता में रविवार 11 जून की शाम भारत सेवाश्रम संघ मंदिर स्थित बंगाली एसोसिएशन के कार्यालय कक्ष में बैठक हुई. बैठक में संगठन के चुनाव संबंधी विषयों पर चर्चा की गई. बैठक में 2 जुलाई को बंगाली एसोसिएशन के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया. शाखा का पुनर्गठन भारत सेवाश्रम मंदिर प्रांगण में स्थित बंगाली एसोसिएशन के कार्यालय में होगा. विभिन्न पदों के लिए मतदान के ज़रिए पदाधिकारियों व सदस्यों का चुनाव होगा. बैठक में पूर्व में प्रकाशित बांग्ला पत्रिका आलोर आशा के दोबारा प्रकाशन शुरू करने का भी निर्णय लिया गया. जिसे लेकर 20 जून को बंगाली एसोसिएशन कार्यालय में विशेष बैठक रखी गई है. बैठक में प्रवीर भट्टाचार्य, अधिवक्ता निरंजन घोष, डॉक्टर शिवानी नाहा पाल, सर्वानी दास, निरंजन कर्मकार, देव मुखर्जी, संजीत मुखर्जी, सुब्रतो मुखर्जी, अमूल्य मेहरा, संतोष कुमार नाग सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-order-to-keep-schools-closed-till-june-14-due-to-scorching-heat/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : भीषण गर्मी के कारण स्कूलों को 14 जून तक बंद रखने का आदेश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//