Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में लक्ष्य से आगे निकला पाकुड़

Pakur : सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में पाकुड़ जिला लक्ष्य से आगे चल रहा है. इस जिले को योजना के तहत 18 हजार छात्राओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था. जिले में अब तक लक्ष्य से ज्यादा 18004 छात्राएं योजना से जोड़ी जा चुकी है. 8 वीं कक्षा में नामांकित 6337 छात्राएं और 9 वीं में नामांकित 3662 छात्राओं को 2500 रुपए की आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते में डाली गई है. 10 वीं कक्षा में नामांकित 3051 छात्राएं, 11 वीं में नामांकित 1919 और 12 वीं में नामांकित 1519 छात्राओं को 5000 रुपए की आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है. इसके अलावा मतदाता सूची में दर्ज 18 व 19 वर्ष की 1516 छात्राओं को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी गई है. छात्राओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने स्कूल के अलावा नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आवेदन प्राप्त करना होगा. इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में जाकर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है. झारखंड सरकार के आधिकारिक वेबसाइट jharkhand.gov.in में भी आवेदन भरा जा सकता है. इस संबंध में डीसी वरुण रंजन ने कहा कि यह झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा से जोड़ना है. उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार ने राज्य की छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी. प्रखंडवार योजना से जोड़े जाने वाली लाभार्थी छात्राओं की संख्या- पाकुड़ प्रखंड में 7191 छात्राएं योजना से जोड़ी गई हैं. हिरणपुर प्रखंड में  1569 छात्राएं, लिट्टीपाड़ा प्रखंड में 1617 छात्राएं, अमड़ापाड़ा प्रखंड 986 छात्राएं, महेशपुर प्रखंड 4110 और पाकुड़िया प्रखंड में 2531 छात्राएं योजना से जोड़ी गई हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648367&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही