Search

पाकुड़ : खनन विभाग की राजस्व वसूली में पाकुड़ छठे पायदान पर

Pakur : खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में राजस्व वसूली में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया. राज्य में पत्थर उद्योग से राजस्व वसूली में पाकुड़ दूसरे पायदान पर रही. पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में खनन विभाग को राजस्व वसूली के लिए 521.25 करोड़ रुपये के लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरूद्ध विभाग ने 5713.49 करोड़ की राजस्व की वसूली की. इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में खनन विभाग को 75975 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य मिला है, जिसके एवज में विभाग ने मई 2023 तक 12065.31 करोड़ रुपए की वसूली कर ली है. अवैध परिवहन में अब तक 63 वाहन जब्त उपायुक्त वरूण रंजन के निर्देश पर अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार की गई कार्रवाई के कारण खनन विभाग को अधिक वसूली करने में सफलता मिल रही है. उपायुक्त ने खुद जिले के कई स्थानों पर अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है. इस वर्ष अप्रैल व मई दो माह में खनन विभाग ने अवैध पत्थर परिवहन मामले में 27 वाहनों को जब्त किया है, वहीं सात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. इसके अलावा अवैध बालू परिवहन मामले में 36 वाहनों को जब्त किया गया है. जबकि इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं दो क्रशर पर भी कार्रवाई की गई है. इसके अलावा अवैध भंडारण मामले में 16.03 लाख रुपए जुर्माना भी वसूला गया है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में मई माह तक राजस्व वसूली कोयला से                             9262.03 करोड़ रुपये पत्थर से                                 2431.83 करोड़ रुपये माइनिंग फी                               41.09 करोड़ रुपये ईएनवी फी                                24.60 करोड़ रुपये आवेदन शुल्क व अन्य                        2.50 करोड़ रुपये जुर्माना                                  303.26 करोड़ रुपये यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661120&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : मांझी परगना की बैठक में 60/40 नियोजन नीति का विरोध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//