Search

 
 
 

पाकुड़ : पाकुड़ पॉलिटेक्निक का शानदार प्रदर्शन ज़ारी

 
Pakur : झारखण्ड के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक पाकुड़ पॉलिटेक्निक ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है. सत्र 2019-22 के अंतिम सेमेस्टर में 94 प्रतिशत छात्र सफल होते हुए डिप्लोमा इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा किया. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.सरोज कुमार पाढी ने 12 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी. उन्होनें बताया कि सिविल शाखा के 97 प्रतिशत, इलेक्ट्रिकल के 87, मैकेनिकल के 91, मेटलर्जी शाखा के 96 और खनन शाखा के 100 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. संस्थान के प्राचार्य डॉ.सरोज कुमार पाढ़ी, उप प्राचार्य डॉ.ऋषिकेश गोस्वामी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निखिल चन्द्र, परीक्षा नियंत्रक अमित रंजन के साथ सभी शिक्षको ने छात्रों को बधाई दी. प्रिंसिपल ने बताया कि सफल हुए इन छात्रों में अधिकांश का प्लेसमेंट संस्थान द्वारा पहले ही कराया जा चूका है. और सभी छात्र देश की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत हैं. बताते चलें कि सत्र 2016-19 में 87 प्रतिशत, 2017-20 में 85 प्रतिशत और 2018-21 का सफलता दर 97 प्रतिशत था. यह">https://lagatar.in/pakur-your-plan-your-government-program-started-at-your-door/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की हुई शुरुआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही