Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : नदारद मिले पंचायत सचिव, वेतन रोकने का आदेश

Pakur : जिले के सभी पंचायतों के पंचायत भवन में गुरुवार को सप्ताहिक पंचायत दिवस का आयोजन किया गया.  महेशपुर प्रखंड अंतर्गत गायबथान पंचायत भवन में सप्ताहिक पंचायत दिवस कार्यक्रम का डीडीसी मो.शाहिद अख्तर ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निराकरण का निर्देश दिया. इस दौरान डीडीसी ने खराब पड़े चापाकलों की जानकारी ली. मुखिया ने बताया कि 35 चापाकलों की मरम्मत करायी गयी है, शेष चापाकलों की मरम्मत की जा रही है. मौके पर 85 मजदूरों का आधार सीडिंग का कार्य कराया गया. [caption id="attachment_581789" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/DDC-OFFICE-NIRIKSHAN-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> गायबथान पंचायत भवन में संचालित प्रज्ञा केन्द्र का जायजा लेते डीडीसी[/caption] डीडीसी ने पोखरिया पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया, जहां पंचायत सचिव कालिदास हेंब्रम नदारद मिले. जिसके बाद डीडीसी ने पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण ज़ारी करते हुए अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश महेशपुर बीडीओ उमेश मंडल को दिया. डीडीसी ने पोखरिया पंचायत में भी खराब पड़े चापाकल की जानकारी ली. मुखिया ने बताया कि पोखरिया में 42 चापाकलों की मरम्मत कराई गई है. शेष 20 चापाकलों की मरम्मत करायी जानी बाकी है. डीडीसी ने कहा कि सरकार की सोच है कि सभी सुयोग्य लाभुकों को सरलता पूर्वक योजनाओं का लाभ मिले. इसी सोच को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जिला के सभी पंचायतों में गुरुवार को सप्ताहिक पंचायत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. प्रशासन योजनाओं का लाभ देने के लिए आपके पंचायत में आ पहुंचा है. उन्होंने पेंशन से महरूम बुजूर्गों से आवेदन ज़मा करने को कहा. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-district-task-force-investigated-18-sealed-and-closed-crushers/">पाकुड़

: जिला टास्क फोर्स ने किया 18 सील व बंद क्रशर की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही