Search

 
 
 

पाकुड़ : क्रशर प्लांट से 1 लाख 25 हज़ार की लूट से दहशत

 
Pakur : हिरणपुर थाना क्षेत्र के सुराईडीह मौजा स्थित कृष्णा भगत उर्फ पिंटू के पत्थर क्रशर में 12 अक्टूबर की देर रात आए चार नकाबपोश अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. क्रशर मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि रात 12 बज़े के आसपास चार नकाबपोश अपराधी क्रशर पहुंचे और पिस्टल का भय दिखाकर लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये लूट लिए. अपराधियों ने क्रशर में खडी़ गाड़ी के ड्राइवर कालीदास कर्मकार के साथ मारपीट कर 300 रुपये भी छिन लिए. क्रशर मैनेजर व ड्राइवर ने बताया कि चारों लुटेरों के हाथों में पिस्टल था. घटना की सूचना मिलते ही 13 अक्टूबर को एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, इंस्पेक्टर सुरेंद्र रविदास, थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटना को लेकर क्रशर संचालक, मैनेजर, मुंशी सहित क्रशर के अन्य कामगारों से बारी-बारी से पूछताछ किया. साथ ही क्रशर में लगे सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है. एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि 5 सदस्यीय टीम का गठन कर पूरे मामले की जांच की जाएगी. यह">https://lagatar.in/pakur-pakur-polytechnic-continues-its-excellent-performance/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पाकुड़ पॉलिटेक्निक का शानदार प्रदर्शन ज़ारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही