Search

 
 
 

पाकुड़ : बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- जिले में  बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं. दिन में कुछ घंटों के लिए बिजली मिल भी जाती है. रात में यह भी नहीं मिल पाती. गर्मी के मौसम में रात भर लोगों को बिना बिजली के गुजारना पड़ रहा है. बिजली उपभोक्ता इसकी शिकायत प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम और विदयुत विभाग से कर चुके हैं. बावजूद इसके बिजली समस्या बरकरार है. इस संबंध में पूछे जाने पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि खपत के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है. जिले में 70 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है. वहीं जिले को 30 से 35 मेगावाट बिजली मिल पा रही है. संबंधित मंत्रालय एवं विभाग के इससे अवगत कराया गया है. खपत के मुताबिक बिजली मिलने पर समस्या खत्म हो जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=362966&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही