Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ :  बिजली की कटौती से लोग परेशान, भाजपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

Pakur : पाकुड़ (Pakur) – पाकुड़ में बिजली की लगातार कटौती से लोग परेशान हैं. बिजली आपूर्ति सुचारू करने को लेकर भाजपा की पाकुड़ नगर कमेटी ने सहायक विद्युत अभियंता महादेव मुर्मू को ज्ञापन सौंपा.  मौके पर पार्टी के नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह ने कहा कि पाकुड़ में बिजली की लगातार कटौती से लोग परेशान हैं. विद्युत मरम्मत कार्य के नाम पर घंटों बिजली गुल रहती है. बिजली गुल रहने से विदयुत उपभोक्ता परेशान हैं. महिलाएं घर का कामकाज नहीं कर पा रही हैं. विद्यार्थी का अध्ययन प्रभावित हो रहा है. व्यवसायिक वर्ग को बिजनेस में दिक्कत हो रही है. महादेव मुर्मू ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बिजली व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया. बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी. ज्ञापन सौंपने वालों में सोहन मंडल, पार्थ रक्षित, पिंका पटेल, मोहन सरकार, राजा साह, रतन कुमार भगत, अक्षय पाण्डेय, अंजू मंडल समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=364957&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर आदिवासी समाज ने मनाया जश्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही