Search

 
 
 

पाकुड़ : प्रभातफेरी निकालकर लोगों को दी गई कानून की जानकारी

 

झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया कार्यक्रम

Pakur : झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान  जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर पीएलवी ने 19 सितंबर को प्रभातफेरी निकाली. यह प्रभातफेरी पाकुड़ सदर के रविंद्रनाथ टैगोर चौक से बड़ी अलीगंज, किताझोर, धनुषपूजा बस स्टैंड से गुजरते हुए रविंद्रनाथ टैगोर चौक पर लौटी. इस दौरान लोगों को न्याय और अधिकार के प्रति जागरूक किया गया. बताया गया कि समाज में बच्चों व महिला से अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का कानूनी प्रावधान है. पीड़ितों कर न्याय दिलाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर कानूनी मदद देता है. मौके पर पीएलवी टीम कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, मोकमऊल शेख, उत्पल मंडल, खुदू राजवंशी, याकूब अली, सायेम्म अली, मैनुल शेख, नीरज कुमार राउत आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-pond-created-chaos/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही