Search

 
 
 

पाकुड़ : पेट्रोल पंप मैनेजर की सड़क हादसे में मौत

 

कोटलपोखर मुख्य सड़क पर सेजा गांव के समीप ऑटो ने मारा धक्का

Pakur : पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाकुड़-कोटलपोखर मुख्य सड़क पर सेजा गांव के समीप 18 अगस्त को बाइक व ऑटो के बीच टक्कर में बाइक सवार नशीम अख्तर की मौत हो गई. वह कोटाल पोखरबाजार का रहने वाला था. वह रामचंद्रपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर मैनेजर का काम करता था. बताया गया कि नशीम अख्तर बाइक से अपने घर से पेट्रोल पंप जा रहा था. तभी हादसे का शिकार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक नशे में था और उसकी गलती से दुर्घटना हुई. ऑटो चालक  वाहन लेकर भागने में सफल रहा. घटना के विरोध में और मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने गांव के पास सड़क जाम कर दी. सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी सतीश कुमार दलबल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dumri-block-chief-usha-devi-joins-jmm/">गिरिडीह

: डुमरी प्रखंड प्रमुख ऊषा देवी झामुमो में शामिल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही