Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स में भाग लेने फूल कुमारी मढ़ैया हुई पटना रवाना

Advertisement
Advertisement
Pakur : भारतीय एथलेटिक्स संघ और बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त पहल पर 10 से 12 सितंबर तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित होने वाली 33वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 149 सदस्यीय टीम पटना रवाना हो गई. टीम में पाकुड़ की बेटी फुल कुमारी मढ़ैया भी शामिल है. फूल कुमारी मढैया 4×400 रिले इवेंट में हिस्सा लेगी. वो इस इवेंट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. प्रतियोगिता में बंगाल, असम, ओडिसा, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम आदि राज्यों की टीमें भाग लेंगी. जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार झा, पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी दा, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली, पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ सचिव रणवीर सिंह सहित विभिन्न खेल पदाधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाओं के साथ फूल कुमारी को रवाना किया. यह">https://lagatar.in/pakur-one-arrested-with-50-bottles-of-illegal-foreign-liquor/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ :  50 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही