Search

पाकुड़ : सर्जन की जगह फिजीशियन ने किया गर्भवती महिला का ऑपरेशन, मौत

Pakur : पाकुड़ सदर प्रखंड के प्यादापुर गांव स्थित लक्ष्मी नर्सिंग होम में 11 जून को सर्जन की जगह एक जनरल फिजिशियन ने एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया, जिससे उसकी मौत हो गई. महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया. सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, सदर अस्पताल की मेडिकल टीम और जिला परिषद् उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत नर्सिंग होम पहुंचे और गुस्साए परिजनों को शांत कराया. मृतका का नाम हिरणपुर प्रखंड की रूपान बीबी है. उसे पहले प्रसव के लिए सदर अस्पताल सोनाजोरी पाकुड़ में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में एक सहिया ने उसे यहां से हटाकर लक्ष्मी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया. जनरल फिजिशियन द्वारा ऑपरेशन किए जाने पर महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद महिला की स्थिति बिगड़ती चली गई. चिकित्सक ने महिला को बचाने के लिए ब्लड चढ़ाया. इसी दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने प्रसव कराने में लापरवाही का चिकित्सक पर आरोप लगाकर हंगामा किया. इस संबंध में पूझे जाने पर सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. एसके झा ने बताया कि जनरल फिजिशियन द्वारा गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया जाना गंभीर अपराध है. मामले की जांच कर दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मृतका के परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=664735&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : बिना चालान व ओवरलोडिंग के आरोप में 4 वाहन ज़ब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp