Search

पाकुड़ : पाकुड़ पॉलिटेक्निक के 21 छात्रों का सुब्रोस लिमिटेड में प्लेसमेंट

Pakur : पाकुड़ पॉलिटेक्निक के 21 छात्रों का प्लेसमेंट 6 मई को नोएडा स्थित कंपनी सुब्रोस लिमिटेड में हुआ है. कंपनी के एचआर विभाग ने छात्रों से इंटरव्यू लिया. इंटरव्यू में अंतिम वर्ष के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मेट्रोलॉजी विभाग के 50 छात्रों ने हिस्सा लिया. लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार लेकर प्लेसमेंट दिया गया. साक्षात्कार लेने वालों में कंपनी के एचआर केके कर्ण और प्रोडक्शन मैनेजर कमलेश कुमार शामिल थे. यह कंपनी ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए एसी कंपोनेंट्स का निर्माण करती है. वर्ष 1985 में स्थापित कंपनी का वार्षिक टर्नओवर 3000 करोड़ रुपए है. संस्थान के निदेशक अभिजित कुमार और शासी निकाय की सदस्या रेणुका यशस्वी ने प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी है. मौके पर संस्थान के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ऋषिकेश गोस्वामी, मुख्य प्रशाशनिक पदाधिकारी निखिल चंद्रा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अमित रंजन समेत शिक्षक उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658640&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पॉलिटेक्निक कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर सेमिनार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//