Search

 
 
 

पाकुड़ : पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

 
नालसा, झालसा व सरकार संचालित योजनाओं की दी जानकारी
Pakur : जिला जज बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 25 अगस्त को पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी चीफ लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के नुकुमुद्दिन शेख ने पीएलवी की कार्य की समीक्षा की. उन्होंने  कानूनी जानकारी देते हुए कई महत्त्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा कर नालसा, झालसा व सरकार संचालित योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर उन्होंने पीएलवी को दी गई जिम्मेवारी का कर्तव्यनिष्ठ होकर निर्वहन करने का निर्देश दिया. मौके पर पीएलवी सीमा साह, पिंकी मंडल, ज्योति कुमारी, चंदन रविदास, सायेम अली, खूदू राजवंशी, उत्पल मंडल, मोकमाउल शेख, नीरज कुमार राउत समेत अन्य मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/pakur-dc-relieved-the-supervisors-who-recovered-from-sahiyas/">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : सहियाओं से वसूली करने वाले पर्यवेक्षकों को डीसी ने किया कार्यमुक्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही