Search

पाकुड़ : पीएम मोदी ने विश्व को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराया : अनवर हयात

भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

Pakur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 09 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन 17 जून को नवीनगर मंडल के शाहबाजपुर में हुई. मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात व विशिष्ट अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन थी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. कोरोना काल में जब सारा विश्व इस बीमारी से ग्रसित था. तब प्रधानमंत्री ने न केवल देशवासियों के प्राणों की रक्षा की बल्कि विश्व को भारत निर्मित वैक्सीन उपलब्ध कराया. कश्मीर से धारा 370 हटाने का कार्य किया. तीन तलाक जैसी कुप्रथा को मिटाया. गरीबों के बीच मुफ्त अनाज का वितरण किया. राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत के एक-एक नागरिक की चिंता की और उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए कई बड़ी योजनाएं लेकर आए. प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ किया है. मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, रिंकू शेख, प्रसन्ना मिश्रा, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद राजा, सफीक अंसारी, श्यामल दास, मोहम्मद रौफ, जमीरुल शेख आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671796&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : मनरेगा की अपूर्ण योजनाओं को 24 जून तक करें पूरा : डीडीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//