Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 124वीं जयंती पर याद किये गये कवि नज़रुल इस्लाम

Pakur : कवि नज़रुल इस्लाम की 124वीं जयंती के उपलक्षय पर बंगाली एसोसिएशन पाकुड़ की ओर से रविवार 28 मई को भारत सेवाश्रम संघ के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बंगाली एसोसिएशन के सचिव मानिक चंद्र देव, प्रवीर भट्टाचार्य, केके भगत, देव मुखर्जी, दिलीप घोष, संतोष कुमार नाग व पार्थो मुखर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. वही बारी बारी से पश्चिम बंगाल के नीमतीता और धुलियान से आए डॉ. शुभेंदु विकाश मंडल, प्रवीर भट्टाचार्य और जुल्फ़िकार अली ने कवि नजरूल इस्लाम के जीवन के कई अहम प्रसंगों को याद किया. समारोह में नृत्य व गीत की भी प्रस्तुति की गई. अन्नेसा दे, शर्मिष्ठा साहा, खेया साहा, वृष्टि दे, कोयल भास्कर एण्ड पार्टी ग्रुप ने अपने पारंपरिक बंगाली नृत्य से सबो का मन मोह लिया. वही संगीत में डोलन दत्ता, हरे रवि दास, अर्पिता गांगुली, रूद्र देब गांगुली, राधेश्याम दास, सर्वेश्वर साधु, संतोष कुमार नाग व कविता पाठ में सर्वेश्वर साधू, पार्थ मुखर्जी, कमला गांगुली ने दमदार प्रस्तुति दी. मौके पर सोमनाथ कर, विश्वनाथ दत्ता, देव मुखर्जी, कालीचरण घोष, अन्नू दे, रत्ना दे, प्रसन्न मुखर्जी व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-the-meeting-of-mind-fortnight-program-starts-from-today/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : आज से मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम का आगाज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही