Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : कासिला और कालीदासपुर में संचालित क्रशर पर प्रदूषण विभाग का छापा, एक क्रशर सील

Advertisement
Advertisement
Pakur : जिले में पर्यावरण मानको की धज्जियां उड़ा रहे क्रशरों पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की कार्रवाई ज़ोर पकड़ चुकी है. प्रदूषण विभाग के अधिकारी रवि कुमार ने 6 अगस्त को कासिला और कालिदासपुर मानसिंहपुर क्षेत्र के कई क्रशरों पर छापेमारी की. नियमों की हो रही अनदेखी जांच के दौरान रोमी सिंह, रामरतन सरदार और नाजु सेख के क्रेशर में ना ही बाउंड्रीवाल मिली ना ही पानी की व्यवस्था. तय मानकों के अनुसार ना ही पेड़ मिले और ना ही क्रशर के कन्वेयर को कवर रखा गया. विभाग ने पिछले दिनों जांच के बाद रामरतन सरदार की क्रशर को सील कर दिया था. लेकिन जांच के दौरान फिर से मशीन चालू पाई गई. जिसे दोबारा सील कर दिया गया. जांच में कई क्रशर मशीन ऐसे मिले जहां प्रदूषण और एनजीटी नियमों की अनदेखी की जा रही थी. प्रदूषण विभाग ने सभी क्रशर मालिकों को प्रदूषण नियमों की पालन की हिदायत देते हुए सख़्त कार्रवाई की चेतावनी दिया. यह">https://lagatar.in/pakur-young-unemployed-party-applied-to-dc-for-employment-in-coal-companies/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ :  युवा बेरोजगार दल ने कोल कंपनियों में रोजगार को लेकर डीसी को दिया आवेदन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही