Search

 
 
 

पाकुड़ : आजसू सुप्रीमो के आगमन को लेकर तैयारी जोरो पर

 
बाजार समिति प्रांगण में बनवाया जा रहा पंडाल, भीड़ जुटाने को प्रखंड स्तर तक बैठकों का दौर जारी
Pakur : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के 10 जुलाई को पाकुड़ दौरे को लेकर तैयारी जोरो पर है. जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने बताया कि आजसू सुप्रीमो के कार्यक्रम को लेकर बाजार समिति प्रांगण में पंडाल बनाया जा रहा है. इसके साथ साथ प्रखंड एवं जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक कर सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी की जा रही है. जिलाध्यक्ष ने बताया कि पाकुड़ में राजमहल लोकसभा स्तर और विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा. जन पंचायत के जरिए पार्टी जनता के बीच जाएगी और राज्य से जुड़े विषयों पर जनसंवाद करेगी. मौजूदा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाने का काम करेंगी. यह">https://lagatar.in/pakur-dharna-on-july-11-for-the-demand-of-population-control-law/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर 11 जुलाई को धरना [wpse_comments_template] कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही