Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : मरीजों को दें हर आवश्यक चिकित्सा सुविधा - डीसी

Advertisement
Advertisement
डीसी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Pakur : डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने 31 जुलाई को सदर अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने ओटी, आईसीयू, सिटी स्कैन, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, एसएनसीयू, आईसीटी प्रयोगशाला, दवा स्टोर सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है. डीसी ने सीएस डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल को अस्पताल की आवश्यकताओं का आकलन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सीएस को अस्पताल में जीवन रक्षक दवाइयां सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आए मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखें. डीसी ने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों को भी कई निर्देश दिए. कहा कि अस्पताल की साफ-सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए. मौके पर एसीएमओ डॉ अरविंद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एहतेशाम उद्दीन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=715914&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : डीसी ने किया सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क का निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही