Search

 
 
 

पाकुड़ : पल्स पोलियो अभियान की उपायुक्त ने की शुरुआत

 
Pakur : जिलेभर में 2 जुलाई रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई. उपायुक्त वरुण रंजन ने पुराने सदर अस्पताल परिसर में बच्चे को दो बूंद दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें. अपने 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक अवश्य पिलाएं.  इस दौरान सिविल सर्जन डॉ० मंटू कुमार टेकरीवाल ने बताया कि तीन दिवसीय इस अभियान में 1,89,342 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है. इसके लिए 1104 बूथ बनाकर 2266 वैक्सीनेटर व 268 सुपरवाइजर को प्रतिनियुक्त किया गया है. अभियान के प्रथम दिन बूथों पर 0-5 वर्ष के बच्चों को खुराक पिलाई गई. दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर खुराक पिलाई जाएगी. इस दौरान एसडीओ हरिवंश पंडित, नगर प्रशासक कौशलेश कुमार यादव सहित कई अधिकारी व चिकित्साकर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685657&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : डीसी ने एंडेवर अकादमी का किया शुभारंभ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही