Search

 
 
 

पाकुड़ : पुरानी पेंशन की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल, कामकाज प्रभावित

 
Pakur : नई पेंशन स्कीम के विरोध में पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के वर्करों का चार दिवसीय भूख हड़ताल सोमवार से शुरू हो गया. भूख हड़ताल पर बैठे ईआरएमयू के प्रतिनिधि नई पेंशन स्कीम को रद्द करने और ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग कर रहे हैं. चार दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे ईआरएमयू के शाखा पाकुड़ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग काफी दिनों से की जा रही है, लेकिन रेलवे के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मजबूरन वर्करों को धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल जैसा आंदोलन करना पड़ रहा है. आगे उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. वहीं शाखा के सचिव संजय कुमार ओझा ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की पुकार पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के तत्वावधान में विगत फरवरी 2023 से लगातार नई पेंशन स्कीम के विरोध में एवं पुरानी पेंशन नीति लागू करने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत प्रत्येक महीने की 21 तारीख को शाखा स्तर पर मंडल स्तर पर एवं क्षेत्रीय मुख्यालय स्तर पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस, उपवास जैसे विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेंशन नीति की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की गई है, परंतु अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इसको देखकर रेलवे के श्रमिक संगठन द्वारा चरणबद्ध सांकेतिक भूख हड़ताल का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है. इसी क्रम में शाखा स्तर पर सोमवार को, मंडल स्तर पर 9 जनवरी को एवं क्षेत्रीय मुख्यालय स्तर पर 11 जनवरी को उपवास कार्यक्रम रखा गया है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-villagers-enraged-after-womans-death-hospital-vandalized/">पलामू

: महिला की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, अस्पताल में तोड़फोड़, थानेदार को लगी चोट (Video)
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही