Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : रेल कर्मियों की समस्याओं को लेकर रेलवे मेंस यूनियन ने सहायक अभियंता के साथ की बैठक

Pakur : रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन (पाकुड़ शाखा) की बैठक 17 अप्रैल को स्टेशन परिसर में यूनियन कार्यालय में सहायक अभियंता रामपुरहाट के साथ हुई. सहायक अभियंता का नाम राम बालक महतो है. बैठक के बारे में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव संजय ओझा ने बताया कि सहायक अभियंता के समक्ष समस्याओं को रखा गया. उन्होंने आगामी जुलाई तक समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है. समस्याएं ये हैं- पाकुड़ यार्ड के तिल भीठा छोर में पानी की व्यवस्था, कैरिज एंड वैगन सैड में बैठने की व्यवस्था, पाकुड़ क्वायरी गेट पर पानी की व्यवस्था, नलहटी स्टेशन पर टोली रूम की व्यवस्था, लॉकर रूम को पूरा करने समेत अन्य समस्याओं का समाधान. बैठक में संजय ओझा, अखिलेश कुमार चौबे, नीलेश प्रकाश, फजले रहमान व अमर मल्होत्रा शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610281&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही