Search

 
 
 

पाकुड़ : भाजपा पर जमकर बरसे राजमहल सांसद विजय हांसदा

 
Pakur : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सदर प्रखंड के झिकर हटी पंचायत में जनसभा का आयोजन किया. जनसभा में झिकर हटी पंचायत सहित आसपास के झिकर हटी पूर्वी, पश्चिमी, कदम सार, लखनपुर, नसीपुर, नबीनगर पंचायत के झामुमो कार्यकर्ता व आम नागरिक शामिल हुए. जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए राजमहल सांसद विजय  हांसदा ने सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. [caption id="attachment_522353" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/VIJAY-HANSDA-BHEED-300x136.jpg"

alt="" width="300" height="136" /> जनसभा में मौजूद झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण[/caption] भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए सांसद ने कहा कि एक तरफ हेमंत सोरेन की सरकार विकास को रफ़्तार दे रही है, तो दूसरी ओर भाजपा हर रोज सरकार को बदनाम करने व सरकार गिराने की साज़िश कर रही है. कहा कि सीबीआई हो या ईडी भाजपा का कोई हथकंडा काम नहीं आने वाला. जनसभा के बाद सांसद विजय हांसदा ने लखनपुरी, कंकरबोना, इस्लामपुर, सहबाजपुर गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सरकार की संचालित जन कल्याण योजनाओं की धरातल पर स्थिति की लोगों से जानकारी ली. यह">https://lagatar.in/pakur-special-camp-in-banks-regarding-ekyc-of-farmers-till-january-13/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : किसानों के ईकेवाईसी को लेकर बैंकों में 13 जनवरी तक विशेष कैंप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही