Search

 
 
 

पाकुड़ : मणिपुर की घटना के विरोध में निकाली रैली

 
नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री से की इस्तीफे की मांग
Pakur : मणिपुर में आदिवासी महिला को नग्न घुमाने एवं लगातार हो रहे हिंसा के विरोध में सीआईटीओ जनवादी महिला समिति एवं एसएफआई संयुक्त मोर्चा के द्वारा रैली निकाली गई.  जो अंबेडकर चौक चौक से शुरू होकर, इंदिरा चौक, बिरसा चौक एवं रविंद्र चौक होते हुए कोर्ट तक पहुंची. यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शिवानी पाल ने कहा कि मणिपुर की घटना निंदनीय है. आदिवासी महिलाओं के साथ हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. उन्होंने हिंसा रोकने में विफल मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा. साथ ही मणिपुर कांड के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. सभा को गोपीन सोरेन, मुकुल भट्टाचार्य, नादेर हुसैन और मानिक दुबे ने संबोधित किया. मौके पर रिजाउल करीम, मोहम्मद अली, अफसर शेख, रफीक शेख, चंदना घोष सहित दर्जनों मौजूद थे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-161-girls-got-jobs-in-mega-job-fair/">पाकुड़

: मेगा जॉब फेयर में 161 युवतियों को मिली नौकरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही