Search

 
 
 

पाकुड़ : मौसी बाड़ी से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, लोगों में दिखा गज़ब का उत्साह

 
Pakur : भगवान जगन्नाथ की उल्टी रथयात्रा बुधवार 28 जून को धूमधाम से निकाली गई. परंपरा के मुताबिक भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसी बाड़ी से अपने महल को रवाना हुए. बारिश के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालुओं नें परम उत्साह के साथ रथयात्रा में शिरकत किया. आकर्षक रूप से सजाये गये रथ पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की प्रतिमा रखी गई थी. रथयात्रा राजा पाड़ा स्थित नित्य काली मंदिर से राजा पड़ा, हॉट पाड़ा, भगत पाड़ा होते हुए मदन मोहन मंदिर तक गई. जहां भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ अपने महल में विराजमान हुए. भगवान 8 दिनों से अपने मौसी के घर रंग महल में विश्राम कर रहे थे. रथ यात्रा को लेकर पाकुड़ वासियों में उत्साह का माहौल दिखा. पूरे रास्ते जय जगन्नाथ, जय बलभद्र और जय सुभद्रा के नारे गूंजते रहे. रथ को खींचने के लिए लोगों में गज़ब का उत्साह और होड़ देखी गई. पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. यह">https://lagatar.in/pakur-in-the-kharif-workshop-techniques-to-increase-the-income-of-the-farmers-were-told/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : खरीफ कार्यशाला में किसानों को बताई गई आय बढ़ाने की तकनीक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही