Search

 
 
 

पाकुड़ : आरबीआई ने वित्तीय साक्षरता पर करायी क्विज प्रतियोगिता

 
सफल प्रतिभागियों को बैंक की ओर से किया गया पुरस्कृत
Pakur  :  पाकुड़ शहर के एक होटल में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से वित्तीय साक्षरता पर जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक रांची के प्रबंधक रौशन गिरिया, जिला अग्रणी प्रबंधक मनोज कुमार, भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार वर्धन व झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के वित्तीय सलाहकार नवीन ठाकुर थे. रौशन गिरिया ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ग्रामीण स्तर पर शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक करता है. मनोज कुमार ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता के पूर्व प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता हुई थीं. इसमें प्रत्येक प्रखंड से प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी समूह के दोनों सदस्यों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया था. आज की प्रतियोगिता में आर. के. प्लस टू हिरणपुर की दामिनी कुमारी और दिशा साहा प्रथम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवीनगर महेशपुर के मयंक पांडे और कुमार अनुज आनंद दितीय स्थान पर, जबकि कस्तूरवा गांधी बालिका विद्यालय अमरापारा के निकिता टुडू और बहा बेशरा तृतीय स्थान प्राप्त किए. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को दस हजार,  दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले को सात हजार पांच सौ तथा तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले को पांच हजार रूपए का चेक देकर पुरस्कृत किया गया. नवीन ठाकुर ने बैंको के विभिन्न योजनाओ से लोगों को अवगत कराया, जबकि अमित कुमार वर्धन ने मंच का संचालन किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677757&action=edit">यह

भी पढ़ें: केंद्र की हो या राज्य की योजना, लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे : राज्य [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही