Search

 
 
 

पाकुड़ : राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में रेशमी ने कांस्य पदक जीतकर पाकुड़ जिले का लहराया परचम

 
Pakur : गोड्डा में आयोजित 18वीं झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर वुशु प्रतियोगिता 2022 में पाकुड़ जिले के हिरणपुर की रेशमी सील ने कांस्य पदक जीतकर जिले की बेटियों का मान बढ़ाया है. 30 एवं 31 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में रेशमी ने बालिका वर्ग की 35 किलोग्राम कैटेगरी में ये कमाल कर दिखाया. झारखंड वुशु संघ और गोड्डा जिला वुशु संघ ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का आयोजन किया था. बधाई देने वालों का लगा तांता रेशमी की इस उपलब्धि पर बधी देने वलों का तांता लग गया. 2 अगस्त को रेशमी और उनके कोच नारायण चंद्र रॉय को बधाई देने जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, पाकुड़ जिला वुशु संघ अध्यक्ष मृणालिनी घोष रेशमी के घर पहुंचे. जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि रेशमी ने ये साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है. पाकुड़ एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी जी, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली,  पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ सचिव सह पाकुड़ जिला वुशु संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष मुरारी लाल चौरसिया, सचिव कृष्ण कुमार, वुशु संघ संयुक्त सचिव सेलजीत सनत सहित जिला वुशु संघ के दर्जनों पदाधिकारी और खेल प्रेमियों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी. यह">https://lagatar.in/pakur-sahiya-was-selected-in-ward-number-12-manorama-devis-name-was-stamped-in-the-general-assembly/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : वार्ड नंबर 12 में सहिया का हुआ चयन, आमसभा में मनोरमा देवी के नाम पर लगी मुहर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही