Search

 
 
 

पाकुड़ : राजस्व उप निरीक्षक संघ की हड़ताल सातवें दिन भी रही जारी

 
Pakur : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के बैनर तले 10 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी उप निरीक्षक की हड़ताल 22 सितंबर को सातवें दिन भी ज़ारी रही. हड़ातली कर्मी लगातार कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं. पाकुड़ प्रभारी रूपा मालतो ने कहा कि जब तक सरकार मांगें नहीं मानती, हड़ताल ज़ारी रहेगी. राजस्व उप निरीक्षक के अनिश्चितकालीन हड़ताल से कार्यालय में छात्र-छात्राओं की जाति, आय, निवास व अन्य संबंधित प्रमाण पत्र बनाने का कार्य बंद हो गया है. जिससे छात्र-छात्राओं सहित आम लोगों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है. हड़ताली राजस्व कर्मचारी उप निरीक्षण झारखंड सरकार के साथ 10 अक्टूबर 2019 को हुए समझौते के तहत राजस्व उपनिरीक्षक को ग्रेड पे 2400 करने और तीन साल बाद ग्रेड पे 2800 रूपये करने की मांग कर रहे हैं. साथ ही अंचल निरीक्षकों की सीधी नियुक्ति पर रोक लगाते हुए 50 प्रतिशत पदों पर वरीय राजस्व उपनिरीक्षक को वरीयता के आधार पर प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर प्रोन्नति देने की मांग भी शामिल है. परीक्षा में कार्य अनुभव 10 वर्ष की बजाय 5 वर्ष करने, राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने, सभी उप निरीक्षकों को लैपटॉप व नेट की व्यवस्था करने की मांग भी शामिल है. यह">https://lagatar.in/pakur-dc-inspected-the-weekly-panchayat-day-program-in-pakuriya/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पाकुड़िया में सप्ताहिक पंचायत दिवस कार्यक्रम का डीसी ने किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही