Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : नीति आयोग से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Pakur:जिला समाहरणालय में 23 मई की शाम डीसी वरुण रंजन ने नीति आयोग से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. डीसी ने नीति आयोग से निर्धारित स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि-जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास व बुनियादी ढ़ांचा के तहत जिले में चल रहे कार्यो के संबंध में जानकारी ली. पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्य प्रगति के संबंध में जानकारी ली. इस क्रम में स्वास्थ्य व पोषण के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से टीएचआर का वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच,जांच के लिए किट उपलब्ध कराने, माडल आंगनबाड़ी केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर आदि की जानकारी ली. जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया. शिक्षा के क्षेत्र में क्लासरूम बुनियादी ढांचा की भी समीक्षा की गयी. मौके पर डीडीसी मो शाहिद अख्तर, सीएस डॉक्टर मंटू कुमार टेकरीवाल, डीपीओ अनूप कुजूर, समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी, श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह, डीएओ डॉ केके भारती, डीपीआरओ महेश राम आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=646314&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ :  बिरसा हरित ग्राम व सिंचाई कूप निर्माण स्थल का निरीक्षण कर सौंपें रिपोर्ट : बीडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही