Search

पाकुड़ : भारी वाहनों के आवागमन के विरोध में किया सड़क जाम

Pakur : पाकुड़ शहर के पियादापुर ओवरब्रिज के नीचे शहीद भगत सिंह चौक के समीप दुर्गा सोरेन सेना ने तिनमुखी सड़क पर रविवार को चक्का जाम कर भारी वाहनों का आवागमन बाधित कर दिया. चक्का जाम का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष उज्जवल भगत ने कहा कि विगत कई वर्षों से ओवरब्रिज जर्जर स्थिति में है. ओवरब्रिज के ऊपर से पत्थर लदा वाहन व दूसरे भारी वाहन लगातार दिन-रात चलते है. जिससे कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है. साथ ही धूल के कारण ओवरब्रिज से गुजरने में लोगों को परेशानी होती है. प्रदूषण के कारण बच्चे, बुजुर्ग आंखों की बीमारी, फेफड़े की बीमारी, किडनी आदि बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं. दुर्गा सोरेन सेना ने प्रशासन से ओवरब्रिज की मरम्मत और धूल से निजात पाने के लिए प्रतिदिन पानी छिड़काव कराने की व्यवस्था की मांग की है. मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव सुभाष सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-three-arrested-with-liquor-worth-one-lakh/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : एक लाख के शराब के साथ तीन गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp