Search

 
 
 

पाकुड़ : छात्राओं को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

 

परिवहन विभाग की ओर से चलाया गया जागरुकता अभियान
Pakur : जिला परिवहन विभाग के रोड सेफ्टी सेल के सदस्य रितेश कुमार सिंह, अज़हद अंसारी व अंकित कुमार राम ने रानी ज्योतिर्मयी उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी. छात्राओं को जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बारे में बताया गया. बताया कि जनवरी 23 से जून 23 तक कुल 41 सड़क दुर्घटना हुई है. जिसमें 35 लोगों की मृत्यु हुई है और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. छात्राओं को बताया गया कि सड़क पर सुरक्षित रुप से कैसे चलें कि दुर्घटना न हो. सभी स्कूल बस व अन्य वाहनों की गति सिमित रखने, हेलमेट का उपयोग करने, शीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर टेक करने से बचने, वाहन के सभी कागजात दुरुस्त रखने की छात्राओं को जानकारी दी गई. बताया गया कि यातायात नियमों का खुद पालन करें व दूसरों को भी इसके पालन करने को जागरूक करें. मौके पर छात्राओं को रोड़ सेफ्टी हैण्डबुक, रोड एक्सीडेंट ईयर 2022 का सड़क दुर्घटना का बुक आदि देकर जागरुक किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=689005&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : डीसी के निर्देश पर पीडीएस डीलर का लाइसेंस रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही