Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचा साहेबगंज का युवक

Pakur: हिरणपुर थाना क्षेत्र के बड़तल्ला में 25 मई की दोपहर मोबाइल चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांधकर जमकर धुनाई करने का मामला प्रकाश में आया है. युवक को पीटते हुए वीडियो को किसी ने वायरल कर दिया था. आरोपी युवक साहेबगंज जिले के तीनपहाड़ का बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार बड़तल्ला हाट में खरीदारी करते वक्त आरोपी युवक बाबर शेख ने एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया. जिसके बाद ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की. खबर मिलते ही हिरणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने लेते आए जहां उसका इलाज कराया गया. चैकीदार के लिखित आवेदन पर थाना में कथित मोबाइल चोर बाबर शेख पर कांड संख्या 56/23 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648034&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : छात्र ही संस्थान के सही मायने में ब्रांड अम्बेस्डर : निदेशक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही