Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : पाकुड़ बाज़ार के मिठाई व किराना दुकानों से लिया गया सैंपल

Pakur : सोमवार को डीसी वरुण रंजन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर प्रसाद हेम्ब्रम के नेतृत्व में पाकुड़ बाजार स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों व किराना दुकानों की जांच की गई. टीम ने पाकुड़ बाज़ार के क्वालिटी स्वीट्स, कृष्णा स्वीट्स, हीरा स्वीट्स एंड स्नैक्स, सागर स्वीट्स, अंबा स्वीट्स, उज्जवल स्टोर, साहा स्टोर, बप्पा स्टोर व मंडल स्वीट्स एंड स्नैक्स सहित दस खआद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने खोवा, मिठाई और सेव भुजिया का नमूना लिया. जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा. जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर करवाई की जाएगी. [caption id="attachment_573884" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/FOOD-JAANCH-2-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> मिठाई दुकान पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम[/caption] निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी मिठाई दुकानों व किराना स्टोरों के संचालकों को साफ सफाई रखने, इंडस्ट्रियल रंग प्रयोग नही करने और खाद्य सामग्री में किसी भी तरह का मिलावट नही करने की चेतावनी दी. टीम में खआद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर प्रसाद हेम्ब्रम, लिपिक काजल रबिदास, अनुसेवक अमित कुमार रबिदास, चंदन कुमार साहा शामिल थे. यह">https://lagatar.in/pakur-foundation-stone-of-mahakal-tribal-cultural-art-building/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : महाकाल आदिवासी सांस्कृतिक कलाभवन का शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही