Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : सत्य सनातन संस्था ने रक्तदान कराकर प्रसूता की बचाई जान

Pakur : सत्य सनातन संस्था ने 17 अप्रैल को दो व्यक्तियों से रक्तदान कराकर एक प्रसूता महिला की जान बचाई. संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत ने बताया कि साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड निवासी अंकिता सिंह प्रसव कराने सदर अस्पताल में भर्ती हुई. चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए रक्त चढ़ाने की सलाह दी. महिला के पति अमित राठौर ने संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क किया. पदाधिकारियों ने  संस्था के सदस्य तलवाडांगा निवासी विशाल भगत और बरहरवा निवासी प्रेमजीत कुमार से संपर्क कर तत्काल रक्तदान करने को कहा. दोनों रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. रक्त चढ़ाए जाने के बाद प्रसूता ने पुत्र रत्न को जन्म दिया. अमित राठौर ने संस्था के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है. मौके पर संजय ठाकुर, अस्पताल कर्मी नवीन कुमार, पीयूष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610281&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही