Search

 
 
 

पाकुड़ : सत्य सनातन संस्था श्रावण माह में मंदिरों में लगाएगी शिविर

 
शिवभक्तों के बीच बेलपत्र, गंगा जल, दूध, पुष्प का वितरण करेंगे सदस्य
Pakur : नगर के रानी ज्योतिमयी मैदान में गुरुवार देरशाम सत्य सनातन संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में संस्था की ओर से इस वर्ष भी नगर के विभिन्न मंदिरों में शिविर लगाने का निर्णय लिया गया. इस शिविर में संस्था के सदस्य शिवभक्तों के बीच निशुल्क बेलपत्र, गंगा जल, कच्चा दूध, पुष्प इत्यादि का वितरण करेंगे. उपाध्यक्ष सागर चौधरी ने कहा कि संस्था विगत पांच वर्षो से निरंतर सेवाभाव से इस तरह का कार्य कर रही है. इस वर्ष भी नगर के बिजली कॉलोनी में संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत के माध्यम से, भगतपाड़ा शिव मंदिर में सत्यम भगत के माध्यम से, बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर कुड़ापाड़ा में सत्यम कृष्णा के माध्यम से, मुख्य सड़क स्थित दूधनाथ मंदिर में पुरोहित राहुल दास के माध्यम से, रेलवे कॉलोनी शिव मंदिर में सानू रजक, अमित साहा, गौतम कुमार व अन्य के सहयोग से पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा. बैठक में जवाहर सिंह, राहुल सिंह, सत्यम भगत, सत्यम कृष्णा, विशाल भगत, शिवम गुप्ता, बमभोला उपाध्याय, मिंटु गिरि आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=690425&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : 12 जुलाई सभी बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही