Search

 
 
 

पाकुड़ : सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर चल रहा है एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र

 
Pakur : अमड़ापाड़ा प्रखंड स्थित बासमती गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाकर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का निर्माण कर संचालन किया जा रहा है. राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव सुरेश अग्रवाल ने 26 जुलाई को इसकी लिखित शिकायत अमड़ापाड़ा सीओ से की है. क्या है आरोप सुरेश अग्रवाल का कहना है कि आमड़ापाड़ा प्रखंड स्थित बासमती मौजा के जमाबंदी नंबर 30, दाग नंबर 459 और 662 जो सरकारी जमीन है. उस पर रास्ते बने हुए हैं. इसके साथ-साथ बचे हुए जमीन पर रघुवीर पंडित द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर घर बना कर उक्त जमीन पर एसबीआई का सीएसपी केंद्र का संचालन किया जा रहा है. सुरेश अग्रवाल का रोप है कि बीते दस सालों से स्थानीय विभागीय प्रशासन की मिलीभगत से यह शाखा चल रहा है. सीओ ने कहा, जांच हो रही है अमलापाड़ा अंचल अधिकारी ने बताया कि लिखित शिकायत की गई हैं. जिसकी जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/pakur-8-km-of-road-from-kashila-mor-to-hiranpur-turned-into-potholes/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : काशीला मोड़ से लेकर हिरणपुर तक 8 किलोमीटर सड़क गड्ढ़ों में तब्दील [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही