Pakur : शहर के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में 20 फरवरी से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय जूट मेला को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में मेला के दौरान सांस्कृतिक संध्या तैयारी को लेकर चर्चा की गई. एसडीओ हरिवंश पंडित ने मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. एसडीओ ने कहा कि 20, 21 और 22 फरवरी को जूट मेला का आयोजन किया जाएगा. देश के अलग-अलग राज्यों से टीमें इसमें भाग लेंगी. इस दौरान सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद दास, अंचलाधिकारी पाकुड़ आलोक केसरी, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, रतन सिंह उर्फ़ पिंटू सिंह, विश्वनाथ पंडित, ललित मंडल, मिथिलेश कुमार, शुभ्रा दत्त समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-dc-took-filariasis-medicine-in-kasturba-vidyalaya/">यह
भी पढ़ें : पाकुड़ : डीसी ने कस्तूरबा विद्यालय में खाई फाइलेरिया की दवा [wpse_comments_template]
पाकुड़ : राष्ट्रीय जूट मेला को लेकर एसडीओ ने की बैठक

Leave a Comment