Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़: रेस्क्यू किए गए सात किशोरियों को उनके परिजनों को सौंपा

Pakur: बेंगलुरु में फंसे 7 किशोरियों को रेस्क्यू कर रांची लाने के बाद 7 मई को पाकुड़ लाकर मुख्यमंत्री के पहल पर बाल संरक्षण संस्था, महिला व बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा विभाग व डीसी वरुण रंजन के निर्देश पर सभी किशोरियों को उनके परिवारजनों को सौंप दिया गया. विदित हो कि लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड की 07 किशोरियों को काम दिलाने के बहाने बैंगलोर ले जाया गया था. सभी किशोरियों को पुलिस अभिरक्षा में वहां के स्थानीय बालिका आश्रय गृह में रखा गया था. सभी किशोरियों को बैंगलोर से एयरलिफ्ट कर 5 मई को रांची लाया गया था.डीसी के निर्देश पर टीम गठित कर सभी किशोरियों को 06 मई को प्रेमाश्रय बालिका गृह रांची से पाकुड़ लाया गया. किशोरियों को बाल कल्याण समिति ‌के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. किशोरियों की काउंसेलिंग कर पुनर्वास व उनके परिवार वालों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने हेतु संबद्ध विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है. वापस लाने में व्यास ठाकुर, विनय कुमार शर्मा, जसिता सोरेन, आउटरीच वर्कर, जिला पुलिस बल की अहम भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629330&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़: शहरकोल संकुल संघ के वार्षिक आमसभा का आयोजन  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही