Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : वॉलीबॉल दिवस के रुप में मनाया शेखर बोस का जन्मदिन

Pakur : झारखंड वॉलीबॉल के पितामह शेखर बोस का जन्मदिन 4 अप्रैल को जिला वॉलीबॉल संघ ने रेलवे मैदान में केक काटकर वॉलीबॉल दिवस के रुप में मनाया गया. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी राहुल कौशिक,जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय, सह सचिव अनिकेत गोस्वामी, ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, सचिव सह प्रशिक्षक संजय कुमार ओझा समेत विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ी मौजूद थे. सभी शेखर बोस की लंबी उम्र की कामना ईश्वर से की. इस अवसर पर जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिला वॉलीबॉल संघ, स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब, हरिणडंगा वॉलीबॉल क्लब, हरिणडंगा वॉलीबॉल क्लब जूनियर, हिरणपुर वॉलीबॉल क्लब और केकेएम कॉलेज की टीम ने भाग लिया. हिरणपुर वॉलीबॉल क्लब और केकेएम कॉलेज की टीम के बेहतर प्रदर्शन करने पर संघ द्वारा पुरस्कृत किया गया. फाइनल में जिला वॉलीबॉल संघ और स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब की टीम पहुंची. फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब की टीम विजयी रही. विजयी टीम को संघ के सचिव हिसाबी राय जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामप्रसाद सिन्हा व टिंकू दत्ता ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया. मौके पर विपिन कुमार चौधरी, विजय कुमार राय, लाल्टू भौमिक, दिनेश ललवानी, अजय राय, अविनाश पंडित, संजय राय, मिट्ठू ठाकुर, आयांश राय, मुन्ना रविदास, उजय राय, अक्षय चौरसिया, तन्मय पोद्दार, राहुल दास, ओम प्रकाश नाथ, अजीत मंडल समेत दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596436&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : चलंत लोक अदालत वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही